पैसे वसूली को लेकर युवक की हत्या का मामला:NSUI दुर्ग जिला संयोजक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन को लेकर युवक को होटल में पीटा था, इलाज के दौरान हुई थी मौत

पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अब तक दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव भी शामिल है। वहीं गुरुवार को इस मामले में एक और आरोपी लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे की गिरफ्तारी की गई है। पीएम रिपोर्ट में मिले थे चोट के निशान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 20 जनवरी को ऋषि के साथ होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दो दिन बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर में अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई थी। जांच के आधार पर यह सामने आया कि ऋषि निर्मलकर के साथ इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एनएसयूआई स्कूल विंग का जिला अध्यक्ष है आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रशांत राव (26 वर्ष), निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रशांत राव एनएसयूआई स्कूल विंग जिला अध्यक्ष और दुर्ग जिला संयोजक है। घेराबंदी कर दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रशांत राव के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक अन्य आरोपी की जानकारी मिली, जिसकी पहचान लक्की के रूप में हुई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी जयंती नगर दुर्ग को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश
मृतक ऋषि के पिता के अनुसार उनके बेटे की हत्या कुछ पैसों की लेन-देन की वजह से हुई है। पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच तीन से चार युवक ऋषि को अपने साथ कार में बैठाकर सीधे इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन ले गए और उसे मारा-पीटा। पुलिस बयानों और सबूतों के आधार पर संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *