जबलपुर में रेनबसेरा के सुपरवाइजर-केयर टेकर ​​​​​​​पर FIR:संस्था हुई ब्लैकलिस्ट; ठहरने वाले लोगों ने की थी कलेक्टर से शिकायत

जबलपुर में रेन बसेरा के सुपरवाइजर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। रेन बसेरा में रुकने आ रहे कुछ लोगों ने कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना से शिकायत की थी। कहा था कि उनसे ठहरने के नाम पर 50-50 रुपए लिए गए। शिकायत पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर से जांच करवाई। पाया कि सुपरवाइजर जितेंद्र विश्वकर्मा ने करीब तीन से चार लोगों से रुपए मांगे थे। कुछ लोगों ने रेन बसेरा में रुकने के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट भी की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएनएस धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बार-बार पैसों की मांग की गई
ठंड को देखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों में रेन बसेरा खोले गए है। नगर निगम इंदिरा मार्केट स्थित सेठ गोकुलदास धर्मशाला में रेन बसेरा संचालित करा रहा है। इसके सुपरवाइजर और केयर टेकर ने वहां पर ठहरने आ रहे लोगों से 50 रुपए की मांग की थी। लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा फ्री में रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी बार-बार पैसों की मांग की गई। रहवासियों ने कलेक्टर को लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि जबरन पैसे की वसूली रूकने के लिए की जा रही है। कलेक्टर ने शिकायत की जांच अपर कलेक्टर को सौंपी थी। सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया- कलेक्ट्रेट से मिली शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में संस्था के सुपरवाइजर जितेंद्र विश्वकर्मा और केयरटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संस्था को ब्लैक लिस्ट करते हुए हटा दिया है। वर्तमान में रेन बसेरा को दूसरी संस्था संचालित कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे स्कूल जबलपुर भी शीतलहर की चपेट में है। पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिले के सभी स्कूल 9 बजे के पूर्व संचालित नहीं होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *