छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त कर जांच में जुट गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान खिसोरा निवासी अविनाश यादव (22) और अविनाश यादव (21) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त बाइक से किसी काम से नवागांव जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। पहिए के नीचे आए युवक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची पहुंचे। परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।


