धर्मांतरण और अन्य मुद्दों के विरोध में अभाविप का धरना:बोले- न टीचर ,न सुविधाएं, छात्रों के धर्मांतरण का प्रयास कर रहा संस्थान

डिंडोरी: सोमवार को स्थानीय प्राइवेट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। धरना प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अमन अठनेरिया, नगर मंत्री दीपेंद्र जोगी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्कूल में मैथ्स के टीचर नहीं है, प्राइमरी स्कूल के टीचर्स से बोर्ड क्लास की पढ़ाई करवाई जा रही है। एक साथ हॉस्पिटल, प्रिंसिपल और मैनेजर के पद पर काम कर रहे है। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पास न तो डिग्री है और न योग्यता। स्कूल में सुविधाएं और खेल सामग्री भी नहीं है। प्री बोर्ड परीक्षा में पास होने का दबाव छात्र छात्राओं पर बनाया जाता है। छात्र छात्राओं को क्रिसमस का त्यौहार मनाने के लिए मजबूर किया जाता है। जबकि हिंदू धर्म के त्यौहार नहीं मनाए जा रहे है।स्कूल में छात्र छात्राओं के धर्मांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है।धरना प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एस पी जगन्नाथ मरकाम,तहसीलदार आर पी मार्को सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *