बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर रविवार रात करीब 9 बजे आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं, ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी तालाश की जा रही है। शादी से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा जांच अधिकारी रामप्रसाद कीर के मुताबिक बोखारीखापा निवासी राहुल झारेकर (27) और दक्ष गायकवाड़ (15) महाराष्ट्र के परतवाड़ा से एक शादी से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सावलमेंढा के पास तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाईयों के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने अस्पताल जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का भैंसदेही में पोस्टमॉर्टम करवाया शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस आयशर ट्रक और ड्राइवर की तलाश कर रही है।


