तरनतारन में 12 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन, अफीम, शराब और 3 ड्रोन बरामद, NDPS और एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई

तरनतारन जिले में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1 किलो 187 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 662 ग्राम अफीम, 3 ड्रोन और 16.5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त, 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बता दे कि खालरा थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां और बरामदगी हुई हैं। केस नंबर 26 में 862 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। वहीं, केस नंबर 27 में 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। एक अन्य मामले, केस नंबर 29 में, पुलिस ने तीन ड्रोन – डीजेआई मैविक 4 प्रो, डीआईयू मैविक 3 क्लासिक और डीआईयू एयर 3 – बरामद किए।
हेरोइन और मोबाइल बरामद खालरा पुलिस ने केस नंबर 28 में जशनप्रीत सिंह उर्फ ​​मुल्ला, इंदरजीत सिंह उर्फ ​​गढ़ी उर्फ ​​रोला और जोबनप्रीत सिंह उर्फ ​​भेदू को गिरफ्तार किया। ये सभी मरडी कंबोके के निवासी हैं। इनके पास से 300 ग्राम हेरोइन, 962 ग्राम अफीम और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं खेमकरण थाने में दर्ज केस नंबर 10 के तहत बलजीत सिंह और संदीप सिंह, निवासी भूरा कोहना, को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई सिटी तरनतारन थाने में भी दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। केस नंबर 26 में विशाल उर्फ ​​जज, निवासी गली इंदर सिंह वाली सचखंड रोड तरनतारन, को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। 16500 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त इसी थाने में दर्ज केस नंबर 25 (एक्साइज एक्ट) में विशाल अरोड़ा, निवासी कैचियां वाला बाज़ार तरनतारन, और अमन, निवासी बैक साइड धोरा चौकी मोहल्ला गुरु का खूह तरनतारन, को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 16500 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *