राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन में बेटियों ने किया कमाल:12 स्टूडेंट ने जीते पुरस्कार, सना तोसिबा रही तीसरे स्थान पर

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन प्रतियोगिता में झालावाड़ जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पनवाड़ की छात्रा सना तोसिबा ने एपेरल श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्यूटी एंड वेलनेस में कौमल कंवर, बैंकिंग फाइनेंस में शोकिना तंवर, हेल्थकेयर में आज्ञा तिवारी, और फूड प्रोसेसिंग में अमन ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इलेक्ट्रिकल एंड हार्डवेयर श्रेणी में ऋषि व्यास, रिटेल में नेहा झाला, ऑटोमोटिव में कृष्णा भील और एग्रीकल्चर में चिन्मय चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में शुभम सुमन, आईटी में इकरा खानम और सिक्योरिटी श्रेणी में प्रियांशी शर्मा ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सीताराम मीणा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत से जिले को बेहतर स्थान मिला है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *