कोटा में खाकी पर फिर लगा दाग:प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मिलकर लूट की, पुलिसकर्मी समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

कोटा में एक बार फिर खाकी पर दाग लगने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। परिवादी ने जब इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दी, तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नशे की खेप जब्त करने से जुडा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ये साफ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी ने प्राइवेट व्यक्तियों के साथ लेकर राठौड़ी तरीके से कार्रवाई की। सामान जब्त कर लिया। संबंधित को छोड़ दिया। जप्ती को पुलिस रिकॉर्ड में नहीं दिखाकर अपने स्तर से खुर्द बुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में प्राइवेट व्यक्ति की कार को यूज लिया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने के बाद संबंधित व्यक्ति को फ्रॉड होने का एहसास हुआ तो उसने एसपी ऑफिस में जाकर अपहरण व लूट की शिकायत की। जिसके बाद सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जांच के निर्देश दिए। पूरे मामले की जांच डीएसपी सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *