गरियाबंद में दो लोगों पर हमले के बाद तेंदुआ तीसरे हमले के फिराक में था। घायल बच्चे की मां ने हिम्मत जुटाई और वॉलीबॉल नेट से आदमखोर तेंदुए को दबोच लिया गया। ग्राम बारूका में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक और मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। 2 बड़ी घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल था। घायल मासूम बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और ग्रामीणों की मदद से वो सफल रही। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ बच्ची के घर के पास ही विचरण कर रहा था, जैसे ही तेंदुआ घर के पास आया बच्ची की मां ने वॉलीबॉल खेल में उपयोग में की जाने वाली नेट के जरिए तेंदुए को फंदे में फंसाया। जैसे ही तेंदुआ नेट के फंदे में फंसा अन्य ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वन अमले को सूचना दी गई। वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह, SDO मनोज चंद्रकार और रेंजर भी मौके पर पहुंचे है। पुलिस और वन अमले की टीम ने आस-पास के क्षेत्र में घेराबंदी की। जिसके बाद तेंदुआ को पड़कने बड़ी जाली मंगवाई गई। वन अमला वॉलीबॉल नेट में पकड़ाए तेंदुए को लोहे की मजबूत जाली में शिफ्ट करने की तैयारी में है।