MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रील नहीं बनाने पर पति की हत्या, बाल्टी में डूबी 10 माह की मासूम, सोने के सिक्कों के लिए टूट पड़े ग्रामीण

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. महाकाल मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग उज्जैन में महाकाल मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। पुजारियों और हिंदू जागरण मंच ने कहा कि सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए। उनका तर्क है कि मंदिर की परंपरा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए स्पष्ट नियम जरूरी हैं। मांग को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर 2. मंत्री विजय शाह का तंज: मीडिया वाले मुझसे जलते हैं
खंडवा में कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया वाले उनसे जलते हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा पुरानी घोषणा याद दिलाने पर मंत्री ने चुटकी ली कि डाकिये को छह साल बाद बुलाया गया है। बयान को लेकर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर 3. भोपाल में बाल्टी में डूबने से 10 माह की बच्ची की मौत भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में दर्दनाक हादसे में 10 महीने की बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते बच्ची बाथरूम तक पहुंच गई थी। करीब 10 मिनट बाद मां ने देखा तो बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी मिली। घटना ने घरों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. रील न बनाने पर पति की हत्या: नाबालिग पत्नी ने शादी की पगड़ी से घोंटा गला, यूट्यूब से सीखी थी साजिश
झाबुआ के थांदला थाना क्षेत्र में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में नाबालिग पत्नी ने सोते हुए पति कैलाश की शादी की पगड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने यूट्यूब से प्लानिंग की बात सामने आने के बाद 24 घंटे में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में ठंड का कहर, मंदसौर सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी और नीमच में भी कड़ाके की ठंड रही, तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर 6. बैंककर्मी की हत्या, लूट के बाद गोली मारने का आरोप
दमोह में बैंककर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जंगल में चरवाहे ने शव देखा, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों का आरोप है कि कलेक्शन के एक लाख रुपए लूटने के बाद पत्थर पटककर और गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर 7. घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी, CCTV में वारदात कैद
बड़वानी में दिनदहाड़े चोर ने रॉड से ताला तोड़कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज में चोर की हरकत कैद हुई है। चोर करीब दो लाख रुपए नकद और गहने लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त परिवार सेंधवा गया हुआ था। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. रात में गर्ल्स हॉस्टल पहुंचीं कलेक्टर, सहेली की तरह छात्राओं से की बात बड़वानी में कलेक्टर ने रात में गर्ल्स हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सहेली की तरह बातचीत की और पढ़ाई, सुरक्षा व सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पूछीं। छात्राओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं। कलेक्टर की इस पहल को छात्राओं ने सकारात्मक और भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. जरा हटके: राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के
छतरपुर के राजगढ़ पैलेस क्षेत्र में बारिश के बाद मिट्टी में सोने के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 70 ग्रामीणों ने खुदाई शुरू कर दी। सरपंच के मुताबिक सड़क की मिट्टी में सिक्के दबे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। सिक्कों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. सीएम कल राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भोपाल के शासकीय गुलाब उद्यान में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्यप्रदेश रोज सोसायटी कर रही है। इसका उद्देश्य पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी को बढ़ावा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *