सिंगरौली में रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मिला शव:15-20 दिन पुराना होने की आशंका

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव पीठ के बल पेट की ओर झुका हुआ मिला। मृतक के सिर के बाल अधपके थे और शरीर की त्वचा सख्त हो चुकी थी, जिससे शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। प्रारंभिक जांच में शव 15 से 20 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यक्ति को पहले रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में घूमते हुए देखा गया था, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मामले को हत्या मानकर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *