बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष बूड़िया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:वकील बोले-उनमें संबंध बनाने की क्षमता नहीं, वो कैसे युवती का रेप कर सकते हैं

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। रेप केस दर्ज होने के बाद बूड़िया ने हिसार के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। बुधवार सुनवाई के दौरान बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने कोर्ट के सामने दस्तावेज पेश करते हुए बूड़िया पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया था। इस दौरान पवन रापड़िया ने तर्क दिया था की बूड़िया को पार्किंसन की बीमारी है। पवन रापड़िया ने बताया- 14 साल से उनका इलाज चल रहा है। वह ठीक से खड़े नहीं हो सकते, हाथ-पैर कांपते हैं। साथ ही उनकी सेक्स पावर कमजोर है, उनमें संबंध बनाने की क्षमता नहीं है। वो कैसे युवती का रेप कर सकते हैं। हालांकि कोर्ट ने सभी तर्कों को सुनकर बूड़िया को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद अब बूड़िया हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बूड़िया इसी सप्ताह हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। वकील ने कोर्ट में रखी थीं ये 4 दलीलें… 1. कुलदीप बिश्नोई को हटाने की दुश्मनी निकाली जा रही
कोर्ट में बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने बूड़िया की ओर से पक्ष रखा। वकील ने बताया कि रेप पीड़िता के आरोप झूठे हैं। बूड़िया समाज की इंटरनल पॉलिटिक्स के शिकार हैं। महासभा में प्रधान के पद पर रहते हुए बूड़िया ने कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक के पद से हटा दिया था और बिश्नोई रत्न वापस ले लिया था। इसकी दुश्मनी निकाली जा रही है। 2. FIR में जिन जगहों का जिक्र, वहां बूड़िया ठहरे ही नहीं
वकील ने बताया कि पीड़िता ने FIR में रेप की जिन जगहों का नाम लिया है, वहां के एंट्री रजिस्ट्रर चेक किए जा सकते हैं। देवेंद्र बूड़िया कभी रात को चंडीगढ़ में होटल हयात में ठहरे ही नहीं। वहीं, जयपुर में जिस फ्लैट का जिक्र है, वह समाज की धर्मशाला है, जहां हर व्यक्ति की कमरा लेते समय एंट्री होती है। वकील ने कहा कि बूड़िया ने गरीब लड़की होने के नाते उसकी मदद की, लेकिन बूड़िया को राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। 3. बूड़िया को पार्किंसन की बीमारी, वह संबंध नहीं बना सकते
वकील का कहना है कि देवेंद्र बूड़िया को 2011 से पार्किंसन की बीमारी है। उनके हाथ-पांव कांपते हैं। यहां तक कि वह ठीक से खड़े नहीं हो सकते। 2011 में बूड़िया का मुंबई में इलाज चला। इसके बाद गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेक्स पावर कमजोर है। उनका आधा शरीर काम नहीं करता। कोर्ट चाहे तो उनका टेस्ट करवा सकता है। 4. लड़की पैसे मांगती थी, हर बार उसकी मदद की
पवन रापड़िया ने बताया कि बूड़िया ने लड़की की मदद इसलिए की, क्योंकि आदमपुर में उनका बेटा शादीशुदा है और आदमपुर में ही लड़की के परिवार वालों ने उनसे मदद मांगी थी। लड़की की तब से वह मदद कर रहे हैं। जब भी लड़की ने मदद के लिए पैसे मांगे, उसे आर्थिक सहायता दी। कभी पढ़ाई के नाम पर तो कभी एडमिशन के नाम पर। वकील का कहना है कि लड़की ही देवेंद्र बूड़िया को बार-बार फोन कर मदद मांगती थी। उसने मैसेज भी भेजे हैं, जिसमें कहा है कि अंकल प्लीज 10 हजार रुपए दे दो। लड़की ने राजनीतिक दबाव में आकर FIR दर्ज करवाई है। हिसार पुलिस देवेंद्र बूड़िया की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही
बता दें कि हिसार पुलिस राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले देवेंद्र बूड़िया की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वह बूड़िया को पकड़ने के लिए जोधपुर गई थी, तब बूड़िया अंडर ग्राउंड हो गए थे। इसके बाद आज हिसार कोर्ट में बूड़िया ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। यह था पूरा मामला… बूड़िया ने मदद का भरोसा दिलाया था
युवती द्वारा मंडी आदमपुर थाने में दर्ज करवाई गई FIR के मुताबिक 2023 में उसके पिता ने ही खुद उसकी मुलाकात बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया से करवाई थी, चूंकी युवती को विदेश जाना था इसलिए बूड़िया ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी मदद करेगा। कुछ दिन बाद उसे चंडीगढ़ में आइलेट्स (IELTS) का कोर्स करने के लिए बुलाया गया। युवती ने चंडीगढ़ और जयपुर में रेप का आरोप लगाया
युवती का आरोप है कि फरवरी 2024 में बूड़िया ने चंडीगढ़ के एक होटल में उसके साथ नशे में रेप किया और वीडियो बनाया। विरोध किया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। फिर जून 2024 में बूड़िया ने उसे जयपुर के पीजी में बुलाया। वहां अगस्त 2024 में वह अपने पीए के जरिए उसे सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दोबारा रेप किया। इस बार विरोध करने पर उसे ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से संबंध बताए
युवती ने आरोप लगाया था कि बूड़िया ने कहा कि उसके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से अच्छे संबंध हैं और वह उसे स्टार बना सकता है। सितंबर 2024 में उसने फिर जयपुर में उसके साथ रेप किया। नवंबर 2024 में युवती आदमपुर लौट आई, लेकिन बूड़िया उसे लगातार फोन कर परेशान करता रहा और धमकियां देता रहा। ———- ये खबर भी पढ़ें… बिश्नोई महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बूड़िया पर रेप केस: युवती बोली-जयपुर के फ्लैट में रेप किया, मुझे कहा कि सलमान खान से पहचान, स्टार बना दूंगा अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर हिसार के आदमपुर में रेप की FIR दर्ज हुई है। हरियाणा की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि बूड़िया ने उसे पहले विदेश भेजने का झांसा दिया। उसे चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल और जयपुर के फ्लैट में बुलाकर कई बार रेप किया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *