उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र राठौड़ का सम्मान किया गया। इस मौके पर उनकी और से जॉब के साथ सेवा भाव के साथ जो मरीजों के साथ रेस्पॉस दिया जा रहा है उसको लेकर उनका अभिनंदन किया गया। जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि लायंस क्लब उदयपुर ओम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैंसर रोग विभागाध्यक्ष राठौड़ का सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ राठौड़ ने ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम, “यूनाइटेड बाय यूनिक” है। यह कैंसर के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत, रोगी-केंद्रित देखभाल के मूल्य पर प्रकाश डालती है। यह इस बात को बताती है कि प्रत्येक रोगी की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए उपचार को वैयक्तिकृत करना कितना महत्वपूर्ण है। डा. राठौड़ ने कहा कि इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कैंसर सिर्फ इलाज से नहीं जीता जा सकता है, बल्कि यह एक लड़ाई है. इसे लोगों के साथ मिलकर लड़ना है। इस अवसर पर क्लब के ओमप्रकाश मुथा, जितेंद्र चित्तौड़ा ,शकुंतला मुथा के साथ क्लब के अन्य साथी भी उपस्थित रहे।


