जयपुर में दिन में केबल डालते, रात में चुरा लेते:कोई टोकता तो बोलते- सरकारी काम है; खुद अफसरों को देते सूचना, 6 आरोपी पकड़े

जयपुर में शातिर चोरों ने जमीन में गड़ी BSNL की केबल चोरी कर ली। ये चोर रात में सड़क पर 6 फीट गहरा गड्ढा खोदते। जब कोई इनसे पूछता तो बड़ी शान से कहते- ‘सरकारी काम है भाई’। रात में केबल चुराते और अगले दिन खुद ही चोरी की शिकायत देते। यही नहीं, ये चोर खुद केबल फिटिंग का काम करते थे। आरोपी पहले दिन में केबल लगाते थे और फिर उसे चोरी कर लेते थे। लेकिन, 4 फरवरी की रात पुलिस की नजर इन पर पड़ी। पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख की केबल, आधुनिक उपकरण, 1.72 लाख रुपए नकद, एक लोडिंग टेम्पो और स्विफ्ट कार बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि ये अब तक 10.50 लाख रुपए की केबल चोरी कर चुके हैं। 3 पॉइंट में समझिए चोरी करने की पूरी कहानी… 1. डीसीपी बोले- 8-10 गड्ढे खोदकर चोरी करते थे
डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- 4 फरवरी को बीएसएनएल ऑफिस के उप मंडल अधिकारी (केबल) भोजराज सैनी ने विधायकपुरी थाने में एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया- गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर 23 दिसंबर से केबल के लिए पाइप डालने का काम हो रहा था, जो 25 जनवरी तक चला। यहां 26 जनवरी को टेलीफोन/ब्रॉडबैंड सेवा बंद हो गई। 26 जनवरी की रात पाइपलाइन का कार्य करने की आड़ में कुछ लोगों ने बीएसएनएल की पुरानी सरकारी भूमिगत केबल लाइन 8-10 गड्ढे खोदकर चोरी कर ली। ये केबल करीब 200 मीटर काटी गई। इन केबल को काटने से उत्तरी क्षेत्र के सभी टेलीफोन/ब्रॉडबैंड सेवा बंद हो गई। इस पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। 2. घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा
दिगंत आनंद ने बताया- 4 फरवरी की रात को गश्त के दौरान एमआई रोड पर 5-6 व्यक्ति भूमिगत केबल को निकालकर लोडिंग टेम्पो में डालते दिखे। पास में ही एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर विधायकपुरी के थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने जाब्ते के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा। इनसे पूछताछ करने पर केबल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद केबल को जलाकर अंदर का कॉपर बेच देते थे। 3. गिरफ्तार बदमाशों ने बताया- कैसे करते थे वारदात
डीसीपी ने बताया- जांच में सामने आया बदमाश सरकारी विभागों के ठेकेदारों के साथ रहकर जमीन में केबल डालने का काम करते हैं। इस दौरान वे रेकी भी करते थे। फिर रात में एक्सपर्ट मजदूरों को दोगुने पैसे का लालच देकर 5-6 फीट गहरे गड्ढे खोदकर केबल चोरी कर लेते थे। इसके लिए वे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते थे। कुछ ही घंटों में वे 500 मीटर केबल चुरा लेते थे और फिर गड्ढों को भरकर भाग जाते थे। केबल चोरी करने के बाद वे बीएसएनएल अधिकारियों को केबल चोरी की सूचना देते थे। ये है केबल चोर गैंग…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *