भोपाल में केमिस्ट प्रीमियर लीग सीजन-6 का दूसरा दिन:भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित टूर्नामेंट, दूसरे दिन खेले गए 6 मुकाबले

भोपाल में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित केमिस्ट प्रीमियर लीग (CPL) सीजन–6 का दूसरा दिन था। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा और वार्ड क्रमांक 65 की पार्षद शिरोमणि शर्मा शामिल हुईं। वहीं रायसेन जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत धारीवाल और कोषाध्यक्ष अशोक जैन भी मौजूद रहे। दूसरे दिन 6 मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के पहले दिन 6 मुकाबले खेले गए थे, वही आज दूसरे दिन भी 6 मैच खेले गए। पहले मुकाबले में लाइफ सेवर 11 ने कड़े संघर्ष में नीलबड़ केमिस्ट टाइगर्स को 2 रन से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए तरुण सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में सर्जिकल कमांडो ने टाइगर केमिस्ट क्रिकेट क्लब, भोपाल को हराया। टाइगर केमिस्ट की टीम 93 रन ही बना सकी। नीलेश जैन ने 35 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। तीसरे मुकाबले में आरडीएमसीसी रायसेन ने फार्मा वॉरियर को शिकस्त दी। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए यतेंद्र राजपूत मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में टाइगर केमिस्ट क्रिकेट क्लब ने विदिशा बाउंसर्स को हराया। आदित्य आहूजा ने 25 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली। पांचवें मुकाबले में शमशाबाद केमिस्ट क्लब ने आरडीएमसीसी रायसेन को 44 रन से हराया। जितेंद्र सिंह ने 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। दिन के अंतिम मुकाबले में सर्जिकल कमांडो ने विदिशा बाउंसर्स को हराया। नीलेश जैन ने 73 रन की पारी खेलकर लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नाम किया। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित CPL सीजन–6 सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि केमिस्ट समाज की एकता, अनुशासन और खेल भावना का उत्सव है। खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की भागीदारी इसे एक मजबूत परंपरा बना रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *