सुल्तानपुर | स्वर्गीय ब्रह्मलीन बाबा हरिगिर गोस्वामी बड़ा घाट में तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का समापन हुआ। शिविर में आंखों की जांच के बाद ऑपरेशन किए गए। सफल उपचार के बाद मरीज वापस बड़ा घाट लौटे। विदाई के समय मरीजों को दवाइयां, चश्मे, स्टील की थाली और लोटा उपहार में दिए गए। आने-जाने का किराया भी दिया गया। महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज और पेटीकोट, पुरुषों को कुर्ता-पजामा, सभी मरीजों को कंबल और प्रसादी दी गई। विदाई से पहले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद उन्हें वाहनों से उनके घर भेजा गया। नगर क्षेत्र से आए अतिथियों की मौजूदगी में सभी मरीजों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। मरीजों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।


