सड़क व कार्यस्थल में सुरक्षा को ले जागरुकता कार्यक्रम

बोकारो | बीएसएल के एसएमएस-न्यू विभाग की ओर से सुरक्षा जागरुकता संवाद कार्यक्रम तथा प्लांट प्लाजा रोड पर विशेष मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मियों में सुरक्षा चेतना को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक अनूप कुमार दत्त उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक बीके सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक पीवी राव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व ठेका श्रमिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी निदेशक दत्त ने एसएमएस-न्यू विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने और प्रत्येक परिस्थिति में सतर्क रहने का आह्वान किया। दत्त ने सुरक्षित, स्वस्थ एवं दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरुकता ही सतत उत्पादन और संगठन की प्रगति की आधारशिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *