अमृतसर| सुल्तानविंड रोड स्थित कालड़ा हॉस्पिटल के पास सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क टूटने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और उखड़ी सड़क की वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी खतरनाक साबित हो रहा है। अस्पताल के पास होने के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए। – विक्रम कुमार निवासी अजीत नगर।


