देशभक्ति गीत, भाषण, कविता व नृत्य की विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

दर्री| सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता धनंजय सिंह अध्यक्ष, हसदेव शिक्षण समिति ने की। मुख्य अतिथि बद्रीप्रसाद स्वर्णकार, नवल किशोर शुक्ला और चंदूलाल राठौर थे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। छात्रों ने परेड के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती, ओम और भारत माता के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और उच्चतर विभाग के छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं, मनमोहक नृत्य और नारी सशक्तिकरण पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक सुंदरता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक और विद्यालय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विनोद कुमार गुप्ता और श्रवण कुमार गुप्ता ने किया। प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *