गौशाला में 751 किलो लापसी का भोग

ब्यावर| श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में पुरानी ब्यावर स्थित देव नारायण गोशाला में गुरुवार को सेवा कार्य किए गए। मंडल अध्यक्ष राजू भाई सेठिया ने बताया कि भामाशाह पुष्पा देवी सुरेश कुमार खींवसरा जैन रेडिमेड अजमेर वालों की ओर से गोशाला में गौ माता के लिए 751 किलो लापसी का भोग लगाया व एक हरे चारे का ट्रक उपलब्ध कराया गया। सेवा कार्य के दौरान संजय चौरड़िया, संजय खटोड़, चेतन जेलमी, सुरेश मुणोत, रमेश बाकलीवाल, हस्तीमल संचेती, नारायण माली, दुलीचंद मकाणा, दिनेश सांखला, सुरेंद्र लोढ़ा, जसवंत कोठारी, बबलू भाई, अनिल डोसी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जीव दया, सेवा व जन कल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *