कासं|सवाई माधोपुर घुमंतू समुदाय के व्यक्तियों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 15 से 31 जनवरी तक नगर परिषद सवाई माधोपुर में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल ने बताया कि गुरूवार को शिविर में घुमंतू समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि ई-मित्र संचालकों के माध्यम से बनाए जा रहे है। शिविर के दौरान घुमंतू समुदाय के व्यक्तियों को घुमंतू पहचान पत्र, घुमंतू जाति प्रमाण पत्र के 14 ऑनलाइन और 8 ऑफलाइन आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए राजस्व अधिकारी विजेंद्र मीना 9587958008 को नोडल प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी अशरफ खान को नियुक्त किया गया है।यों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 15 से 31 जनवरी तक नगर परिषद सवाई माधोपुर में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल ने बताया कि गुरूवार को शिविर में घुमंतू समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि ई-मित्र संचालकों के माध्यम से बनाए जा रहे है। शिविर के दौरान घुमंतू समुदाय के व्यक्तियों को घुमंतू पहचान पत्र, घुमंतू जाति प्रमाण पत्र के 14 ऑनलाइन और 8 ऑफलाइन आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए राजस्व अधिकारी विजेंद्र मीना 9587958008 को नोडल प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी अशरफ खान को नियुक्त किया गया है।


