रेलवे स्टेशन पर 7 किलो 650 ग्राम डोडा चूरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कासं|सवाईमाधोपुर जीआरपी थाना ने 7 किलो 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा चूरा बरामद किया। साथ ही आरोपी जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह (34) निवासी जिला कपूरथला (पंजाब), हाल निवासी जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि रेलवे पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पार्सल कार्यालय के पास संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर पिट्ठू बैग लेकर जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से पारदर्शी पॉलीथिन में भरा भूरे रंग का छिलकेदार पदार्थ मिला, जिसकी जांच पर अफीम का डोडा चूरा होना पाया गया। आरोपी के पास इस मादक पदार्थ रखने या परिवहन करने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। बरामद डोडा चूरा का कुल वजन 7 किलो 650 ग्राम पाया गया। खुले बाजार में 50 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। इस पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच जीआरपी थाने के एसआई दलवीर सिंह को सौंपी है। जीआरपी सवाई माधोपुर ने आरोपी को थाना गंगापुर सिटी को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *