ब्यावर| ब्यावर निवासी 17 वर्षीय ट्विंकल मेहरा पुत्री प्रकाश मेहरा मंदिर दर्शन के लिए घर से बाहर जा रही थी, तभी एक सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवती मौके पर ही घायल हो गई। युवती के शोर मचाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन की सहायता से उसे अमृतकौर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवती का उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


