ब्यावर| फतेहपुरा निवासी 27 वर्षीय ईश्वर सिंह पुत्र अमर सिंह बाइक पर घर जा रहा था। इसी दौरान अजगर बाबा के पास चलती बाइक पर पीछे बैठे युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी बाइक चालक को होने पर उन्होंने ईश्वर सिंह को अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक का उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


