राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कौशल विश्व विकास सामग्री किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक प्रवीण सिंह रहे वहीं अतिथि ऋषि दाधीच पर्यवेक्षक एवं समन्वक समग्र शिक्षा जयपुर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रजापति ने बताया कि कक्षा 10 वीं में व्यावसायिक शिक्षा इलेक्ट्रिकल एंड हार्डवेयर में अध्ययनरत छात्रों को कौशल विकास सामग्री किट वितरित किए गए। यह किट दैनिक जीवन एवं रोजगार एवं अनिवार्य कार्य के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 में प्रत्येक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा खोलकर विद्यार्थियों को रोजगार शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी योजना के तहत इन छात्रों को यह किट वितरण किया जा रहे हैं। प्रशासक प्रवीण सिंह ने कहा कि सभी छात्रों को इस योजना का लाभ उठाकर लाभ प्राप्त करना चाहिए। कार्यक्रम में कौशल मित्र महादेव उपप्रधानाचार्य अनिल शर्मा, शिवराम, कौशल मित्र गजराज सिंह, गौरव सिंह, मनीष व्यास, डॉ. सुषमा केडिया, मोना काठात, भैरु राम बुनकर, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन हेमराज द्वारा किया गया।


