कर्तव्य पथ परेड में शामिल हुए टिटिलागढ़ के प्रिंस शर्मा

टिटिलागढ़| टिटिलागढ़ के पंडित सुनील शर्मा के बेटे प्रिंस शर्मा दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल हुए। इससे नगर में हर्ष का माहौल है। प्रिंस स्थानीय निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और एनसीसी के जरिएण उनका चयन हुआ। बालांगीर, नवरंगपुर में अच्छा प्रदर्शन कर उनको दिल्ली भेजा गया। उनकी तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद इस साल गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जोनल सचिव प्रकाश कुमार, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद मरोड़िया, गोशाला के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, धर्मशाला के कोषाध्यक्ष रमेश कनोडिया ने हर्ष व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *