सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 120 पौधे रोपे

भास्कर न्यूज | राहुवास राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बजट मद से राहुवास स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। चारदीवारी क्षेत्र में 120 छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. निर्मल कुमार मीणा ने बताया कि आने वाले वर्षों में यह बगीचा विकसित होकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर को हरा-भरा बनाएगा। लगाए गए पौधे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ रोगियों और आगंतुकों को प्राकृतिक छाया व फल उपलब्ध कराएंगे। पौधारोपण के दौरान आम, अमरूद, जामुन, नीम और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। ये पौधे भविष्य में स्वच्छ ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरण संतुलन में सहायक होंगे। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जो लोगों को प्रकृति से जुड़ाव का संदेश भी देता है। इस अवसर पर होमगार्ड रामस्वरूप मीणा व संस्था के लिपिक धर्म पाल सिंह जांगिड़ की बड़ी भागीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *