बांकेबिहारी मंदिर में जया एकादशी महोत्सव आयोजित

भास्कर न्यूज | ब्यावर सूरजपोल गेट के बाहर स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में जया एकादशी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल-रिंकू माहेश्वरी के मनोरथ से पूजित ध्वजा को रामस्नेही सम्प्रदाय के संत अर्जुन रामजी महाराज के करकमलों द्वारा मंदिर शिखर पर विधिवत रूप से फहराया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत दोपहर में भव्य भजन रसधारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं बजरंग आराधना से हुई, जिसके पश्चात समृद्ध जैन ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में सुरेश शर्मा, विजय तंवर, डॉ. दुर्गेश माली, मुस्कान वर्मा, अनुप्रिया शर्मा, मुस्कान ज्ञानचंदानी एवं वीणा सोनी ने अपने भजनों की पावन रसधारा ठाकुरजी के चरणों में अर्पित की। कार्यक्रम में रमाकांत डाणी, सुमित्रा डाणी, लक्ष्मीकांत डाणी, रिंकू माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, विष्णुकांता, सुमित्रा जैथलिया, सुनील जैथलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेन्द्र दाधीच द्वारा मनोहारी शृंगार किया गया, जिसने भक्तों का मन मोह लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *