रामलला के दर्शन अब सुबह 6 से रात 10 तक:सिर्फ 15 मिनट के लिए कपाट बंद होंगे; NRI काउंटर से पास बनवा सकेंगे

अयोध्या में रामलला के दर्शन के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब मंदिर रोजाना करीब 16 घंटे खुला रहेगा। श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6 बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन देंगे। इस दौरान संध्या आरती के लिए सिर्फ 15 मिनट के लिए कपाट बंद रहेंगे। पहले मंदिर सुबह 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक खुलता था, यानी अब मंदिर डेढ़ घंटे ज्यादा खुला रहेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने टाइम टेबल जारी किया। 5 पॉइंट में जानिए शाम को एक घंटा अधिक दर्शन
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह आधे घंटे और शाम को 1 घंटे दर्शन अवधि बढ़ाई गई है। काउंटर पर पासपोर्ट दिखाकर पास बनवा सकेंगे NRI
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, नई व्यवस्था में बिड़ला धर्मशाला के सामने के मुख्य द्वार से दर्शन के लिए प्रवेश होगा। अब कोई भी NRI सीधे काउंटर पर अपना पासपोर्ट दिखाकर पास बनवा सकता है। …………….. ये खबर भी पढ़ें- महाकुंभ का 24वां दिन, मोदी संगम में डुबकी लगाएंगे:अब तक 38 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान; वकील को पीटने वाले दरोगा पर केस महाकुंभ का आज 24वां दिन है। आज PM नरेंद्र मोदी महाकुंभ आ रहे हैं। इससे पहले मोदी ने 13 दिसंबर 2024 को कलश स्थापित किया था। मोदी सुबह करीब 11 बजे संगम में स्नान करेंगे और गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *