शिव शक्ति धाम में सर्व हिन्दू समाज की बैठक 1 को, पोस्टर का ​करेंगे विमोचन

बाड़मेर | शिव शक्ति धाम जसदेर तालाब बाड़मेर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर 8 से 14 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि कार्यक्रम निमित रविवार दोपहर 1 बजे महंत प्रतापपुरी महाराज तारातरा मठ, महंत खुशालगिरी महाराज गंगागिरी मठ, महंत नारायणपुरी महाराज हमीरपुरा मठ, कथा वाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी वात्सल्य धाम व अन्य संत महात्मा के सानिध्य में महाशिवरात्रि कार्यक्रम का पोस्टर, आमंत्रण पत्र, पंपलेट का विमोचन किया जाएगा। साथ में महाशिवपुराण कथा, प्राण प्रतिष्ठा, महाशिवरात्रि अन्य कार्यक्रम संबंधित पत्रकार वार्ता का आयोजन दोपहर 2 बजे रखा गया है। शिव शक्ति धाम स्वामी रामपुरी महाराज ने बताया कि जसदेर तालाब बाड़मेर में महाशिवपुराण कथा का आयोजन कथा वाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी वात्सल्य धाम बाड़मेर की ओर से दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक आयोजन होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्रात: काल हवन, ज्योतिर्लिंग अभिषेक एवं शिव शक्ति धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *