कैरव गांधी अपहरण के आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़:कॉस्टेबल से कार्बाइन छीन की फायरिंग, पुलिस ने तीन अपराधियों के पैर में मारी गोली

जमशेदपुर में उद्योगपति पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल- बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली मारी। फिलहाल तीनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं। हथियार बरामदगी के लिए पुलिस इन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान इन्होंने एक कॉस्टेबल से कार्बाइन छीन पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उनके पैर में गोली मारी गई। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हथियार और कारतूस भी बरामद
सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी। अपराधियों के बताए लोकेशन से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसी दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। शुक्रवार को डीजीपी तादाशा मिश्रा पूरे मामले को लेकर आधिकारिक ब्रीफिंग करे सकती हैं। बीते 13 जनवरी को युवा उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण हुआ था। 27 जनवरी को पुलिस ने 14 दिन बाद उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा कर परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल एमजीएम अस्पताल सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। —————————— ये भी खबर पढ़िए जमशेदपुर के बिजनेसमैन का लापता बेटा 14 दिन बाद बरामद:हजारीबाग-बिहार बॉर्डर एरिया से पुलिस ने सकुशल बरामद किया, पड़ोसी बोले-फैमिली ने राहत की सांस ली जमशेदपुर शहर के चर्चित उद्यमी और एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार, 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के मुताबिक उसकी बरामदगी हजारीबाग-बिहार बॉर्डर इलाके से की गई है। पुलिस उसे बरामद कर सीधे उनके आवास पर परिवार के हवाले कर दिया। बेटे को सकुशल देख परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान घर पर सीमित लोगों की मौजूदगी रही। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *