किसानों की धान खरीदी लंबित, जिससे वे आर्थिक व मानसिक संकट में: नवीन

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में धान खरीदी में अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और शेष सभी किसानों की धान खरीदी करने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि जिले में अभी भी 5 से 7 हजार किसानों की धान खरीदी लंबित है, जिससे वे आर्थिक एवं मानसिक संकट में हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि टोकन की कमी, खरीदी में देरी और प्रक्रिया धीमी रखने से किसान लगातार प्रभावित हो रहे हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि खरीदी धीमी होने के कारण किसान कर्ज और तनाव में हैं। युवा नेता मनीष शर्मा और तुकाराम चंद्रवंशी ने भी सरकार की असंवेदनशीलता और किसानों के संकट पर जोर देते हुए त्वरित समाधान की मांग की। प्रदर्शन में उपस्थित किसानों ने स्पष्ट किया कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में लालजी चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, महिला जिला अध्यक्ष सीमा अनंत, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल वर्मा, संतोष यादव, प्रशांत परिहार, अगम दास अनंत ,वाल्मीकि वर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *