देवी अहिल्या विश्वविद्यालय:दीक्षांत समारोह में 2500 रुपए का सोने का मेडल अब 15 हजार का पड़ेगा, एजेंसी बनाने को तैयार नहीं

सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों का असर अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के फरवरी में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह पर भी दिखाई देने लगा है। टॉपर्स को दिए जाने वाले गोल्ड और सिल्वर मेडल की लागत अचानक बढ़ने से विश्वविद्यालय का बजट दबाव में आ गया है। स्थिति यह रही कि मेडल निर्माण के लिए जारी पहले टेंडर में एक भी एजेंसी ने भाग नहीं लिया, जिसके बाद विश्वविद्यालय को दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। इस बार दीक्षांत समारोह के लिए 206 गोल्ड और 22 सिल्वर मेडल तैयार कराए जाने हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि डिजाइन, वजन या गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, इसलिए बढ़ी लागत के अनुरूप बजट में संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है। डीएवीवी के रजिस्ट्रार प्रज्ज्वल खरे ने बताया कि समारोह से 6-7 दिन पहले तक मेडल तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है। एक ही साल में बदल गया सोने का समीकरण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *