महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार की मौत जिस विमान हादसे में हुई, उसी विमान में कुछ महीने पहले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी यात्रा की थी। यह बात बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान VT-SSK के ट्रेवल लॉग की जांच में सामने आई है। विमान का संचालन वीएसआर वेंचर्स कर रही थी। ट्रेवल रिकॉर्ड के मुताबिक अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री यादव ने इसी विमान से भोपाल, ग्वालियर और खजुराहो के बीच उड़ान भरी थी। इन यात्राओं की पुष्टि एयरपोर्ट पर जमा पैसेंजर रिकॉर्ड से हुई है। इसकी कॉपी दैनिक भास्कर के पास उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के साथ कुछ उड़ानों में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे। एक यात्रा में आईएएस अधिकारी सुदाम खाड़े और इलैया राजा टी भी साथ थे। हादसे के बाद इस विमान के संचालन और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जांच एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही हैं। पुराने विमान, कमजोर मेंटेनेंस और ऑपरेटर का हादसों वाला रिकॉर्ड


