इंदौर में रोटरी मंडल 3040 का 42वां जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’:दो दिवसीय आयोजन में मप्र, गुजरात के 900 रोटेरियन होंगे शामिल; विदेश से भी आएंगे दिग्गज

रोटरी मंडल 3040 द्वारा अपने प्रतिष्ठित 42वें रोटरी जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’ का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 को ग्रैंड शेरेटन (मैरियट समूह), इंदौर में किया जाएगा। दो दिवसीय यह अधिवेशन सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकार जैसे रोटरी के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 25 राजस्व जिलों एवं गुजरात के 4 जिलों से लगभग 800 से 900 रोटेरियन सहभागिता करेंगे। अधिवेशन का आयोजन जिला गवर्नर सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर अमेरिका और ब्रिटेन सहित देश-विदेश से अनेक प्रख्यात रोटरी लीडर्स और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इनमें डॉ. रमेश गर्ग, डॉ. रीता गर्ग (अमेरिका), पीडीजी विजय पटेल, नयना पटेल (यूके) और आरआईपीआर पीडीजी दिनेश मेहता प्रमुख हैं। अधिवेशन में आचार्य बालकृष्ण, मेजर दीपेंद्र सेंगर, डॉ. सुधांशु मणि, गजल कालरा, प्रदीप जोशी और जयप्रकाश काबरा जैसे प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में उदय दहिया, मुन्ना बैटरी, रचना चोपड़ा, मीरान रॉय, अखिलेश तिवारी और जादूगर आर्य चंदेल की प्रस्तुतियां आकर्षण रहेंगी। अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’ समाजसेवा, नेतृत्व विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए विचार-मंथन का प्रभावी मंच बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *