STF ने शिवपुरी से पकड़े हथियार तस्कर:दो बदमाशों से तीन पिस्टल, चार कारतूस बरामद; शिवपुरी-ग्वालियर में खपाने की आशंका

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ग्वालियर यूनिट ने शिवपुरी से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शिवपुरी के रास्ते ग्वालियर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने शिवपुरी से ग्वालियर तक हथियार तस्करों पर नजर रखी। गुरुवार रात शिवपुरी में कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को पकड़ा गया। बरामद हथियारों के संबंध में दोनों से पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर एसटीएफ इकाई को जानकारी मिली थी कि अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप शिवपुरी के रास्ते सप्लाई की जाने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ ने तत्काल जाल बिछाया। मुखबिर के बताए अनुसार एसटीएफ की दो अलग-अलग टीमों ने शिवपुरी जिले के ग्राम थनरा में दबिश दी। 3 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस मिले कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राज पुत्र जाहर सिंह परिहार, निवासी ग्राम थनरा, थाना दिनारा, जिला शिवपुरी और अवनीश पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी ग्राम उदगवां, जिला दतिया को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 32 बोर की तीन पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे और ग्वालियर-चंबल संभाग के अलग-अलग जिलों में हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *