थानाधिकारी और हेड कॉन्स्टेबल भिड़े, सस्पेंड:अवैध बजरी को लेकर दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़े, लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया

सिरोही में अवैध बजरी खनन में पैसों को लेकर थानाधिकारी और हेड कॉन्स्टेबल भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए। छीना झपटी में थानाधिकारी की नेम प्लेट टूटकर नीचे गिर गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़ाया। घटना मंगलवार रात 10 बजे की पालड़ी एम थाना क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक होटल के सामने की है। जानकारी मिलते ही एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार सिरोही के पालड़ी एम थानाधिकारी हुकुम सिंह भाटी और रोहिड़ा थाना क्षेत्र की भूला चौकी के हेड कॉन्स्टेबल समय सिंह गुर्जर के बीच मंगलवार रात करीब 10 बजे अवैध बजरी खनन और पैसों की बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनों ने एक दूसरे के कॉलर पकड़ ली, जिससे थानाधिकारी हुकुम सिंह की शर्ट पर लगी नेम प्लेट टूटकर नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने दोनों को बीच बचाव कर छुड़वाया। इसी दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया। एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड, लाइन में भेजा
एसपी अनिल कुमार तक जैसे दोनों में हाथापाई का मामला पहुंचा उन्होंने थानाधिकारी हुकुम सिंह भाटी और हेड कॉन्स्टेबल समय सिंह गुर्जर दोनों को ही सस्पेंड कर लाइन में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। थानाधिकारी ने गलत शब्द कहे: गुर्जर
इस मामले में रोहिडा थाना क्षेत्र के भूला चौकी पर नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल समय सिंह गुर्जर ने बताया कि रात को परिवार के साथ पालड़ी एम से गुजरते समय एक होटल पर रुक गए। इसी दौरान हाईवे पर एक्सीडेंट के होने पर थानाधिकारी भी पहुंचे हुए। उन्हें सलाम करने के लिए गए एक पुलिसकर्मी ने जब उनका परिचय कराया तो थानाधिकारी ने कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया, जिसके चलते दोनों के बीच बहस हो गई थी। थानाधिकारी जबरन उनकी पत्नी को जीप में डालकर थाने ले गए। बाद में शिवगंज डिप्टी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी। थानाधिकारी को कई बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *