शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान:43 हजार लीटर घी सीज, फर्म निर्धारित की बजाय अन्य जगह कर रही थी कारोबार

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को माचेड़ा स्थित फर्म पर कार्रवाई करते हुए 43 हजार लीटर से अधिक घी मिलावट के संदेह पर जब्त किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के अनुसार जयपुर में श्याम विहार कॉलोनी, माचेड़ा स्थित फर्म गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट भोग विनायक ब्राण्ड से घी का उत्पादन करती है। प्रतापगढ़ जिले में भोग विनायक ब्राण्ड घी के नमूने जांच रिपोर्ट में मानव के लिए असुरक्षित (अनसेफ) मिले थे। मौके पर पहुंची टीम ने संस्थान पर एक अन्य फर्म जिसका नाम श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट है, वह भी संचालित हो रही है। दोनों फर्मों के तीन गोदामों में भोग विनायक ब्राण्ड का 9065 लीटर घी विभिन्न पैकिंग साइज में, हरियाणा क्रीम ब्राण्ड का 17741 लीटर एवं नक्ष डेयरी ब्राण्ड का 16617 लीटर घी विभिन्न पैकिंग साइज में पाया गया। सभी के नमूने लेने के बाद 43 हजार 421 लीटर घी को सीज किया। नमूने लैब में जांच के लिए भेजे हैं। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *