80% वेतन किताबों पर खर्च कर बनाई सबसे बड़ी लाइब्रेरी:इसमें 20 लाख से ज्यादा किताबें, फर्श पर ही सोते हैं; अब पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा

कर्नाटक के मांड्या जिले में हरलहल्ली गांव के 77 वर्षीय एन्के गौड़ा ने अपने वेतन का 80% किताबों पर खर्च कर घर में ही देश की सबसे बड़ी निजी लाइब्रेरी बनाई है। उन्होंने इसका नाम पुस्तक माने रखा है। उनकी इस लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा किताबे हैं। उनका सारा दिन इन किताबों के बीच गुजरता है। अब केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का एलान किया है। ये एलान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को किया गया। हर प्रमुख किताब लाइब्रेरी में मौजूद सड़क किनारे मौजूद उनकी इस लाइब्रेरी को बाहर से देखने से ज्यादा कुछ पता नहीं चलता। लेकिन अंदर जाते ही किताबों का भंडार देखने को मिलता है।
गौड़ा की लाइब्रेरी में दुनियाभर में छपी शायद ही ऐसी कोई प्रमुख किताब है, जो यहां नहीं है। एन्के गौड़ा बताते हैं कि यहां तमाम भाषाओं के पांच हजार शब्दकोश हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स समेत कई संगठनों ने इसे मान्यता दी है। बस कंडक्टर रहे, चीनी मिल में काम किया उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में वह बस कंडक्टर रहे। चीनी कारखाने में करीब 30 साल काम किया। किताबों के प्रति जुनून के चलते ही वेतन का 80% हिस्सा इन पर खर्च करते रहे। किताबें खरीदने के लिए मैसूर में संपत्ति भी बेच दी। पैसों की किल्लत के चलते देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नहीं रख सके। पत्नी और बेटे के साथ पुस्तकालय में ही रहते हैं। फर्श पर सोते हैं। एक छोटे कोने में खाना बनता है। लाइब्रेरी में कुछ किताबें दो से तीन सौ साल पुरानी गौड़ ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी में पुराण, उपनिषदों और कुरान, दो से तीन सौ साल पुरानी इतिहास की किताबों के अलावा रामायण और महाभारत के तीन-तीन हजार संस्करण हैं। महात्मा गांधी पर ढाई हजार से ज्यादा किताबें हैं। इसके अलावा नोबेल पुरस्कार, साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की भी किताबें मिल जाएंगी। ———– ये खबर भी पढ़ें… धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान:शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *