हरिगोपाल अग्रवाल की पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज को दान की गई

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बुधवार को समता नगर निवासी 67 वर्षीय हरिगोपाल अग्रवाल के निधन पर उनकी इच्छानुसार उनके पुत्र चेतन चिराग ने उनका पार्थिव देह कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को दान स्वरूप सुपुर्द की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अग्रवाल परिवार को ढांढ़स बंधाया। प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि देह दान चिकित्सा अनुसंधान एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है, इससे चिकित्सा छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं को मानव शरीर को समझने में मदद मिलती है ओर सर्वसमाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती है। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में देह दन संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण की गयी। इस दौरान डॉ. केआर मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. अनिता राज राठौड़, डॉ. भारती, मोहन व्यास, कमलेश व्यास, हेतराम जाखड़, विनय थानवी, श्रवण एवं शिव सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *