सीबी नॉट वैन से टीबी रोगियों की निशुल्क जांच होगी

बाड़मेर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्य स्तर से सीबी नॉट मोबाइल वैन जिले को प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि जिले में मोबाइल वैन के माध्यम से शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसमें टीबी रोगियों की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में संबंधित संस्थान के चिकित्सा अधिकारी, एलए तथा एलटी सेवाएं देंगे। संभावित लक्ष्ण वाले व्यक्तियों कि सीबी-नॉट जांच कर निक्षय में ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरविन्द भट्ट ने बताया की 6 फरवरी को सीएचसी बिशाला, 7 फरवरी को जिला अस्पताल चौहटन, 8 फरवरी को सीएचसी रामसर, 10 फरवरी को सीएचसी गडरारोड, 11 फरवरी को जैसिंधर गांव, 12 फरवरी को गिराब, 13 फरवरी को हरसानी, 14 फरवरी को बाखासर, 15 फरवरी को सेड़वा तथा 17 फरवरी को जसोल में आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *