ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई आज

बाड़मेर| आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के तहत फरवरी माह के प्रथम गुरुवार 6 फरवरी को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत पर जन सुनवाई में आमजन अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत कर निस्तारण करवा सकते हैं। कलेक्टर ने पंचायत स्तरीय कार्मिकों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *