नवो अभियान के तहत अधिकारियों से कलेक्टर ने लिया वार्ड वार फीडबैक

कलेक्टर टीना डाबी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में शहर की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे नवो बाड़मेर अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के तहत शहरी विकास, यातायात, सफाई व्यवस्था, वर्षा जल निकासी एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डाबी ने वार्ड वार प्रभारियों से उन्हें आवंटित वार्ड की साफ-सफाई के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों की ओर से उनके वार्ड में एकत्रित कचरे के ढेर और स्थाई रूप से जमे कचरे के निस्तारण के सुझाव दिए गए। कलेक्टर ने नालों की नियमित सफाई करने और कुछ जगहों पर नालों को पट्टियों से ढकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बात कही। बैठक में जिला परिषद सीईओ रवि कुमार, एडीएम राजेंद्रसिंह चांदावत, नगर परिषद आयुक्त श्रवणसिंह राजावत, एसडीएम वीरमाराम, डीएसपी रमेश शर्मा, जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, सांख्यिकी विभाग उप निदेशक जसवंत गौड़ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *