करताना| सीएम राइस स्कूल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजनांतर्गत बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी का प्रमाण पत्र दिया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुंदरलाल पीपलोद एवं मंगल सिंह राजपूत, प्राचार्य पीसी दांदरे ने सत्र 2023-24 के बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी सुंदरलाल एवं छात्र धर्मेंद्र रामदयाल को प्रमाण पत्र दिए। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद उमरिया एवं प्रधान पाठक संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।


