शिवपुरी| जैन समाज के सर्वोच्च संत आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस सेवा कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा आरंभिक चरण में जहां 6 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विभिन्न जननियों में पूजा अर्चना के साथ आचार्य छत्तीसगढ़ी विधान का आयोजन छतरी जैन मंदिर में होगा वहीं अन्य जिनालयों में पाठशाला परिवार के साथ सामूहिक पूजा होगी। दिगंबर जैन महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी अजीत कुमार जैन और महामंत्री राजेश जैन राजू ने बताया कि इसी संदर्भ में जैन समाज द्वारा स्थानीय प्रोग्राम पर सायंकाल 7:00 बजे से हृदय वेदिका पर विराजमान आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर एक दीप गुरुवर के नाम समर्पित कर गुरु उपकार को याद किया जाएगा। इस दौरान सभी भक्ति एक दीप गुरु के नाम समर्पित किए जाएंगे।


