शिवपुरी| मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा अमोला के शाखा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम मामौनी के कृषक वासुदेव की मृत्यु दुर्घटनावश कुएं में गिरने से हुई थी। कृषक द्वारा एसबीआई जनरल पॉलिसी अंतर्गत रुपए 500 प्रति वर्ष का दुर्घटना बीमा कराया। इस पॉलिसी अंतर्गत यदि किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु दुर्घटना में होती हैं जिसमें करंट लगने, सांप के डंसने या अन्य दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 10 लाख की सहायता की जाती हैं।मृतक कृषक के नॉमिनी पुत्र पंचम लोधी को 10 लाख रुपए का बीमा क्लेम राशि क्षेत्रीय प्रबंधक पदम कुमार जैन प्रबंधक प्रशासन पीसी कुजूर की उपस्थिति में दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी,रमेश मीणा, सचिन पुराणिक एवं क्षेत्रीय कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


