कोतवाली थाना क्षेत्र के दाऊदपुर में समुदाय विशेष के लोगों की ओर से एक होटल पर रंगदारी मांगने और लूट पाट करने से रोकने पर मारपीट के मामले में करणी सेना के प्रतिनिधियों ने धरना देकर विरोध जताया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की 12 दिसंबर को उसके होटल पर समुदाय विशेष के लोग आए। जिनमें से एक दो हिस्ट्रीशीटर भी थे। पहले 30 हजार रुपए प्रति माह की रंगदारी मांगी। मना करने पर मारपीट पर उतर आए। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर दी। अल्ताफ नाम का लड़का होटल के गल्ले से 2 हजार रुपए लूट ले गया। पुलिस को शिकायत देने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। इस मामले में मुख्य आरोपी खुले में घूम रहे हैं। इसके विरोध में समाज के लोग एकत्रित होकर मिनी सचिवालय पहुंचे। वहां अतरीरिक्त पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। क्षत्रीय महासभा के प्रदेशाध्क्ष लक्ष्मेश कुमार ने बताया कि जिस तरीके से रंगदारी मांगी और हमारी करणी सेना जिलाध्यक्ष पर हमला किया गया है। उसके आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस का कार्यवही सुस्त है। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।


