खड़ेरी| बटियागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम खडे़री में बस स्टैंड के पास चौपरा कुआं के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के तार खुले में पड़े हैं। बाक्स नहीं लगा होने से कभी भी हादसा हो सकता है। यहां से दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गांव के मवेशी जंगल के लिए यहीं से चरने जाते हैं। यहां पर स्टेट बैंक की शाखा खुल जाने से आवागमन ज्यादा होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लाइनमैन बेटू लाल का कहना है कि कई बार लिखित में दे दिया है कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।


