रामटौरिया | बमनौरा संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरपुर में स्कूली बच्चों से झाड़ू-पोछा कराया जा रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे पहले भी बमनौरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, लेकिन शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस अनदेखी का नतीजा यह हुआ कि, अन्य विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापक और प्राचार्य मनमानी करने लगे हैं।


