रांची में शीघ्र खुलेंगे नमो ई-लाइब्रेरी व साइबर पीस कम्युनिटी सेंटर: संजय

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में डिजिटल ई-लाइब्रेरी व साइबर पीस कम्युनिटी सेंटर खोलने की घोषणा की है, जहां युवाओं को दुनिया भर की सभी पुस्तक और पाठ्य सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही उद्घाटन किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि नमो ई-लाइब्रेरी और साइबर पीस कम्युनिटी सेंटर रांची की जनता को दे रहे हैं। सेठ ने कहा कि यह केंद्र हमारे देश की उन्नति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विकसित भारत 2047 के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। यह नमो ई-लाइब्रेरी और साइबर पीस कम्युनिटी सेंटर उनकी पहल पर साइबर पीस फाउंडेशन और समुदाय के संयुक्त प्रयास से स्थापित की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि तकनीकी शिक्षा और साइबर स्किल आैर सुरक्षा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया जा सके। यह केंद्र डिजिटल शिक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। सेठ ने बताया कि यह डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह से समुदाय के हर वर्ग को समर्पित रहेगी। पहले भी कर चुके हैं दो सामाजिक पहल : इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में संजय सेठ ने दो बड़े सकारात्मक कार्य किए हैं। उनके द्वारा नमो बुक बैंक का संचालन विगत 4.5 वर्षों से किया जा रहा है, जिसके तहत 3 लाख से अधिक पुस्तक विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क वितरित की गई है। उनकी पहल पर ही कोल इंडिया के द्वारा रांची में एक साथ 5000 विद्यार्थियों को बैठने की क्षमता वाले पुस्तकालय का निर्माण भी मोरहाबादी में किया जा रहा है। नागपुरी गीतकार महाबीर नायक को किया सम्मानित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित झारखंड के नागपुरी गीतकार महाबीर नायक से उनके घर पर मुलाकात कर, उन्हें सम्मानित किया। कहा कि उनका सम्मान कला-संस्कृति के हर साधक का सम्मान है। यह हमारे लिए यह गौरव की बात है। इस अवसर पर राम मनोज साहु, राम कुमार नायक, संतोष मिश्रा, मोहन सिंह, अम्बिका नायक, दीपक गुप्ता, बिलसन तिर्की, सहायक तिर्की, रमेश नायक, संजय चौधरी, किशोर लाल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *